पलवल में जनगणना की हुई शुरुआत, 30 मई तक चलेगा हाउस लिस्टिंग कार्य

पलवल में जनगणना की हुई शुरुआत, 30 मई तक चलेगा हाउस लिस्टिंग कार्य
💡
जिले में 2,006 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए
💡
जिले में 1,976 प्रगणकों और 330 पर्यवेक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पलवल
जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है, जो 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कुल 2,006 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। इन ब्लॉकों में कार्य संचालन के लिए 1,976 प्रगणकों और 330 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे, जबकि पर्यवेक्षक पूरे कार्य की निगरानी करेंगे और किसी भी तकनीकी या कार्य संबंधी समस्या के समाधान हेतु मार्गदर्शन देंगे। जिला प्रशासन ने सभी सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस कार्य में पूर्ण सहयोग करें और अपने-अपने गांवों में जनगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिए जागरूकता फैलाएं। साथ ही, आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सटीक जनगणना आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। जनगणना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 उपलब्ध है, जहां हरियाणा जनगणना संचालन निदेशालय का स्टाफ सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए आमजन का सहयोग अनिवार्य है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana