जिला में पहले दिन बेहतरीन व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई सीईटी परीक्षा

जिला में पहले दिन बेहतरीन व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई सीईटी परीक्षा
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला पलवल में हो रही सीईटी परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए।
💡
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के रहे सख्त इंतजाम
💡
उपायुक्त और एसपी भी निरंतर लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में शनिवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीईटी-2025 ग्रुप सी परीक्षा प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिले में फरीदाबाद और नूंह जिला से आए परीक्षार्थी 32 केंद्रों पर सुबह और सायं कालीन सत्र में परीक्षा देने पहुंचे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं जिला में परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अगवानपुर सेक्टर-21 पलवल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए विशेष शटल पिकअप प्वाइंट पर रोडवेज द्वारा दी गई शटल सर्विस के इंतजामों को देखा। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। वहीं उन्होंने कुछ परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचाने में भी सहयोग किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में सीईटी परीक्षा पारदर्शी व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक निशुल्क पहुंचाने के लिए परिवहन की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। 26 जुलाई को सीईटी परीक्षा के पहले दिन जिला में बेहतरीन व्यवस्थाओं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाई गई है। इसी तरह की व्यवस्था सीईटी परीक्षा के दूसरे दिन 27 जुलाई को भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित की गई है।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पलवल ने सीईटी-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिलावासियों, अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील की है। वहीं चेतावनी भी दी है कि परीक्षा में किसी ने विघ्न डालने की चेष्टा की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पलवल पुलिस सीईटी-2025 को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रतिबद्ध भी है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana