चेयरमैन नगर परिषद पलवल डाॅ० यशपाल ने किया निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

चेयरमैन नगर परिषद पलवल डाॅ० यशपाल ने किया निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते चेयरमैन डॉ यशपाल व पार्षदगण

💡
पलवल, होडल और हथीन के पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाई

पलवल
स्थानीय शासन को और अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, नगर परिषद पलवल के तत्वावधान में आज "नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व" विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पलवल, होडल और हथीन नगर निकायों के पार्षदों व प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद पलवल के अध्यक्ष डॉ. यशपाल द्वारा किया गया।उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, शैली और सेवा के दृष्टिकोण को पुनः परिभाषित करने का अवसर है। नेतृत्व का अर्थ केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर दिन समाधान देना, संवाद करना और संवेदन शीलता के साथ जनसेवा करना है। नगर सेवाओं की समस्याओं का हल केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि स्थानीय पार्षदों की सक्रिय भागीदारी और समझदारी से ही संभव है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Indian Institute of Public Administration (IIPA), New Delhi और Centre for Urban Studies (CUS) द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित सत्रों में जन प्रतिनिधियों को व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व रणनीतियाँ, प्रशासनिक ढांचा, नीति निर्माण की प्रक्रिया और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे विषयों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में नगर परिषद पलवल के सभी पार्षदों के साथ-साथ नगरपालिका होडल और नगर पालिका हथीन के भी अनेक पार्षद उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने सत्रों में गहन चर्चा की और जमीनी अनुभवों को सांझा किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डॉ. यशपाल ने समापन सत्र में सभी विशेषज्ञों, IIPA टीम, नगर परिषद अधिकारियों, पार्षदों और आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा आने वाले समय में इस तरह के निरंतर प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पार्षदगण लगातार सशक्त और सजग बने रहें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana