खेल मंत्री गौरव गौतम की उपस्थिति में चेयरमैन पंकज विरमानी व वाइस चेयरमैन मुकेश सिंगला ने किया पदभार ग्रहण

खेल मंत्री गौरव गौतम की उपस्थिति में चेयरमैन पंकज विरमानी व वाइस चेयरमैन मुकेश सिंगला ने किया पदभार ग्रहण

पलवल
पलवल की अनाज मंडी में आज पलवल मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान पलवल मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन पंकज विरमानी तथा वाइस चेयरमैन मुकेश सिंगला ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने चेयरमैन पंकज विरमानी और वाइस चेयरमैन मुकेश सिंगला को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने कहा कि मार्केट कमेटी किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है और ऐसे में नवनियुक्त चेयरमैन पंकज विरमानी के नेतृत्व में पलवल मंडी में पारदर्शिता, सुविधा विस्तार और बेहतर व्यवस्थाओं को नए आयाम मिलेंगे। नवनियुक्त चेयरमैन पंकज विरमानी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों के सहयोग से मंडी में पारदर्शिता, सुगमता और विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में सुविधाओं का विस्तार, जनहित को सर्वोपरि रखना और सभी हित धारकों के साथ समन्वय रखते हुए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता हरेंद्रपाल राणा, वीरपाल दीक्षित, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज, पार्षद भक्ति शर्मा, दिनेश सरपंच लाडिय़ाका, जितेंद्र सरपंच नागल ब्राह्मण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मार्केट कमेटी पलवल के कर्मचारी, व्यापारी वर्ग, मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana