चांदीराम चंदेलिया बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पलवल के प्रधान

चांदीराम चंदेलिया बने रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पलवल के प्रधान
जाट धर्मशाला पलवल में चांदीराम चंदेलिया को रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पलवल का बनाया गया प्रधान

पलवल
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पलवल का त्रिवार्षिक चुनाव जाट धर्मशाला पलवल के अंदर ब्लाक के उप प्रधान जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच का संचालन रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता व किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बीधू सिंह ने सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा आज प्रदेश के अंदर लाखों की संख्या में सेवा निवृत कर्मचारी है सेवानिवृत्ति के बाद बढ़ती उम्र के कारण बहुत सारी बीमारियां लग जाती हैं जिसके लिए लंबे समय से प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारी कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग उठाते आ रहे हैं परंतु आज तक सरकार ने इस मांग को लागू नहीं किया, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अंदर 65- 70-75- 80 वर्ष की आयु होने पर पेंशन के अंदर पांच पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है हरियाणा प्रदेश पंजाब का हिस्सा होने के बाद आज तक इस बढ़ोतरी को लागू नहीं किया गया इन मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने कई बार राज्य स्तर पर आंदोलन किया। तुरंत मौजूद भाजपा सरकार वार्ता तक करना उचित नहीं समझा इसलिए आने वाले समय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ वी अन्य संख्या ऑन को मिलकर आंदोलन चलाना पड़ेगा। अपने समापन भाषण में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ताराचंद ने कहा की रिटायर्ड कर्मचारी संघ न केवल अपनी मांगों के लिए आंदोलन करता है बल्कि समाज के अंदर पनपने वाली अन्य कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण चलाकर जनता को जागृत करने का काम करता है। जहां भी दबे कुचले लोगों के खिलाफ अन्याय किया जाता है वहां भी रिटायर्ड कर्मचारी संघ शोषित लोगों की मदद करने का काम करता है। सम्मेलन के अंदर 9 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति किया गया। इसमें चांदी राम चंदेलिया को प्रधान, अमीर अहमद को उपप्रधान, मास्टर हरिचन्द्र वर्मा सचिव, भूदेव शर्मा को सह सचिव, जोगिंदर सिंह प्रचार सचिव, सुभाष चंद्र चौहान आडिटर, तथा मास्टर लेखराज, भूपराम जेई, ओमप्रकाश सनेजा को सर्व समति से सलाहकार चुना गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana