मुख्यमंत्री ने पलवल को दी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लिनिक की सौगात

मुख्यमंत्री ने पलवल को दी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लिनिक की सौगात
💡
जिला स्तरीय कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम रहे मुख्य अतिथि

पलवल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेशभर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पलवल में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने वर्चुअल माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर पलवल के जिला नागरिक अस्पताल ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ क्लिनिक का उद्घाटन किया और ‘अमृत फार्मेसी’ की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई गई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई स्वास्थ्य परियोजनाओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य परियोजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विशेष महिला क्लिनिक महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित है, जहां महिलाओं को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। एसएनएसपी क्लिनिक में महिलाओं की गैर-संचारी रोगों की लक्षित जांच की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श, पोषण संबंधी सलाह, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, टीकाकरण तथा समयबद्ध उपचार आदि सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल पलवल में ‘अमृत फार्मेसी’ का निर्माण होने से आमजन को जीवन रक्षक दवाइयां, इम्प्लांट्स एवं सर्जिकल उपभोग्य सामग्री बाजार मूल्य से लगभग 50 प्रतिशत तक कम दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने अमृत योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बिमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज पर होने वाले खर्च को कम करना है। इस अवसर पर विधायक होडल हरेंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, सीएमओ डा. सतेंद्र वशिष्ठ, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी देवी, डा. संजय कुमार, डा. संजीव कुमार, डा. नवीन शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana