मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय जयपाल गौतम को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय जयपाल गौतम को अर्पित की श्रद्धांजलि
💡
खेल मंत्री के दादा स्व. जयपाल गौतम की रस्म पगड़ी में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पलवल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पलवल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम की स्मृति में आयोजित रस्म पगड़ी प्रेरणा सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर स्वर्गीय जयपाल गौतम की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जयपाल गौतम का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा है, जिनके दर्शाये मार्ग पर चलने का प्रण लेते हुए उनके परिजनों को संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि वे लंबे समय से जयपाल गौतम के परिवार से जुड़े हुए हैं और उन्हें हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है। वे परिवार के वटवृक्ष थे। एक सम्मानित सामाजिक व्यक्ति थे, जिन्हें क्षेत्र में उनके सौम्य स्वभाव, जनसेवा की भावना और समाज के प्रति निरंतर योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि जयपाल गौतम का लंबा जीवन रहा है और उन्होंने 105 वर्ष की आयु प्राप्त की है जो हम सबके लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जयपाल गौतम हमारे लिए अमूल्य पूंजी थे। स्वर्गीय जयपाल गौतम एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जीवन में हमेशा सत्य, सेवा और सरलता को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने ईश्वर से स्व. जयपाल गौतम को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने दादा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि स्वर्गीय जयपाल गौतम उनके परिवार की प्रेरणा थे। उन्होंने न केवल परिवार को संस्कार दिए, बल्कि समाज में सेवा और सौहार्द की भावना को जीवित रखा। उन्होंने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशभर से मिले संवेदना संदेशों के प्रति हृदय की गहराई से सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जैन, जबलपुर से विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, लोनी से विधायक नंद किशोर नंदी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पूर्व राज्यसभा सांसद ले. जनरल डीपी वत्स, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीण डागर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, भाजपा नेता मनोज रावत, मनीष ग्रोवर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, कुश्ती पहलवान दी ग्रेट खली, पलवल मार्किट कमेटी के चैयरमेन पंकज विरमानी सहित अन्य कार्यकर्ता, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति व अन्नदाता किसान उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana