मुख्यमंत्री 6 सितंबर को पुनर्निर्माण पलवल जिला विकास परियोजना का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री 6 सितंबर को पुनर्निर्माण पलवल जिला विकास परियोजना का करेंगे शुभारंभ

पलवल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 सितंबर को धानुका एग्रीटेक अनुसंधान एवं तकनीकी केंद्र गांव सिहोल पलवल में कृषि के माध्यम से भारत का पुनर्निर्माण पलवल जिला विकास परियोजना का शुभारंभ करेगें। मुख्यमंत्री द्वारा 10 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा बीएससी एग्रीकल्चर के स्टूडेंट को भी प्रशंसा पत्र वितरित किये जायेंगे। धानुका एग्रीटेक अनुसंधान एवं तकनीकी केंद्र के सलाहकार एवं बागवानी विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस.सहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि धानुका एग्रीटेक अनुसंधान एवं तकनीकी केंद्र द्वारा पलवल जिले के सभी गांवों को गोद लिया गया है। जिसके तहत गांवों में जाकर खेतों की मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के नमूनों की लेबोरेटरी में निशुल्क जांच की जाएगी। जांच के उपरांत किसानों को उनके फोन पर मैसेज दिया जाएगा कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। किसानों को उचित मात्रा में खाद एवं कीटनाशक डालने की सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि धानुका एग्रीटेक अनुसंधान एवं तकनीकी केंद्र के साइंटिस्ट किसानों के खेतों पर जाकर फसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करेगें।
डॉ. बी.एस.सहरावत ने बताया कि पलवल जिले की भूमि का पीएच लेवल 8.5 के करीब है। भूमि का पीएच लेवल काफी बढ़ा हुआ है। जिसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी का पीएच लेवल उसकी अम्लीयता या क्षारीयता का माप है। अधिकांश पौधों की वृद्धि के लिए 6.5 से 7.5 के बीच का पीएच स्तर अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस पीएच पर पौधे पोषक तत्वों को सबसे अच्छी तरह अवशोषित कर पाते है। उन्होंने कहा कि जब तक भूमि का पीएच लेबल ठीक नहीं किया जाएगा भूमि की उर्वरक शक्ति नहीं बढ़ सकती है। इसलिए किसानों को भूमि के पीएच लेवल को ठीक करने के लिए फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana