मुख्यमंत्री पलवल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री पलवल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पलवल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार 19 नवंबर को पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ट ने मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कार्यक्रम में जिला के अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु में आयोजित होने वाले दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि वे लाइव कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके उपरांत खेल राज्य मंत्री के पूज्यनीय दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम के रस्म पगड़ी कार्यक्रम में ब्रह्मण धर्मशाला में उपस्थित रहेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एडीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बेलीना, सीटीएम अप्रतिम सिंह, एमडी शुगर मिल द्विजा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana