हथीन में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी

हथीन में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी
💡
मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

पलवल
दीपावली के पर्व को लेकर पलवल में भारी मात्रा में प्रतिबंधित बम पटाखे बेचे जाते हैं हालाँकि इनका मुख्य गढ़ गांव बघौला के निकट स्थित है जहां से करोड़ों रुपयों का व्यापार हर वर्ष इस सीजन में किया जाता है ग्रीन पटाखों के नाम पर बघौला में गोदाम मालिकों द्वारा प्रशाशन की आँख में धूल झोंकी जाती है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने हथीन से कौंडल रोड पर अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी पर छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया है। टीम के साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग पलवल, दमकल विभाग पलवल, बिजली विभाग और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
जिला फायर अधिकारी लेखराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के गांव कोंडल की एक बंद फैक्ट्री में बिना अनुमति के पटाखे बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडनदस्ता फरीदाबाद द्वारा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के उप मंडल अधिकारी हर्षित, जिला फायर अधिकारी लेखराम हथीन बिजली बोर्ड से जेई व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान इस पुरानी बर्फ फैक्टरी में दयाचंद नामक व्यक्ति मिला, जिसने टीम को बताया कि इस फैक्टरी का मालिक आबिद निवासी मलोखड़ा जिला पलवल है और वह यहां देखरेख का कार्य करता है। मौका पर 425 kg गंधक 825 kg पोटास व 233 kg तैयार पटाखे रखे मिले। जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी प्रकार के पटाखे पर रोक लगाई हुई है। इस मामले में आरोपी दयाचंद व आबिद के खिलाफ मामला दर्ज़ कर कार्यवाही की गई है। गौर तलब तो यह भी है कि जिस इमारत में इस कार्य को किया जा रहा था उसके मालिक की भी जांच जरूरी है। देखना यह होगा कि दीपावली तक क्या ऐसी छोटी मछलियां ही प्रशासन द्वारा पकड़ी जायेंगी या फिर करोड़ों रुपयों का बड़ा खेल करने वाले मगरमछ भी काबू किये जायेंगे

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana