सीआईए पलवल व स्पेशल सेल दिल्ली ने एक लाख के इनामी आरोपी पर कसा शिकंजा

सीआईए पलवल व स्पेशल सेल दिल्ली ने एक लाख के इनामी आरोपी पर कसा शिकंजा
💡
दिल्ली के थाना कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों की चांदी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था

पलवल
पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सीआईए (क्राइम ब्रांच) पलवल और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिल्ली में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले 1 लाख रुपए इनामी बदमाश को धर-दबोचा है। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र माम चंद, निवासी गांव कांती खेड़ा, थाना हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार आरोपी सुनील और उसके साथियों द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के थाना कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों की चांदी लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के संबंध में दिल्ली के थाना कापसहेड़ा में मुकदमा नंबर 186, दिनांक 20 अप्रैल 2026, धारा 309 (5), 312 (3), 3 (5) बीएनएस (BNS) एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का नगद इनाम घोषित किया गया था। प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने बताया कि सीआईए स्टाफ पलवल की टीम जिसमें निरीक्षक रविंद्र कुमार, ASI श्रीचंद, ASI अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र, सिपाही कपिल एवं सिपाही सुनील शामिल हैं ने गुप्त सूचना व तकनीकी इनपुट के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी सुनील को पलवल क्षेत्र से राउंड-अप कर लिया। पलवल पुलिस द्वारा आरोपी सुनील को आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन पूछताछ के लिए दिल्ली स्पेशल सेल के हवाले कर दिया गया है।
वहीं पलवल पुलिस कप्तान नीतीश अग्रवाल ने इस संयुक्त ऑपरेशन की सफलता पर सीआईए पलवल टीम की पीठ थपथपाई है और कहा है कि दिल्ली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह सतर्क है। भविष्य में भी अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana