हथौड़े से जानलेवा हमले मामले में सीआईए पलवल पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हथौड़े से जानलेवा हमले मामले  में सीआईए पलवल पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
💡
दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 2 हथोड़े व गाड़ी की बरामद, भेजे गए जेल की सलाखों में

पलवल
सीआईए पलवल प्रभारी दीपक के अनुसार एसपी पलवल वरूण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है तथा लगातार अपराधियों पर सख्ती बरत रही है। इसका ताज़ा उदाहरण हथोड़ा से जानलेवा हमला मामले में अपराधियों का माननीय अदालत में सरेंडर करना है। हथोड़ा से जानलेवा हमला मामले में उनकी टीम ने माननीय अदालत में सरेंडर उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा वारदात में प्रयुक्त 2 हथोड़ा व गाड़ी बरामद कर जेल भेजे है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।सीआईए पलवल प्रभारी के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता नंगला भीखू गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा मन्नु शाम के पांच बजे अपनी बाइक पर पृथला गांव से किसी निजी कार्य से जा रहा था। रास्ते में एक स्विफ्ट कार ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया तो दौबारा कार को उसके ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद जब उसका बेटा वहां से उठकर चला तो गाड़ी में से गांव के ही निवासी मंजीत, गुल्लु, मनोज व सुनील उतरे। गुल्लू ने कहा कि बच गया, गाड़ी से हथोड़ा, डंडा व सरिया लाओ इसे जान से खत्म कर दो। जिसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे को जमकर पीटा। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने कहा कि आज तो तेरा बेटा मारा है, आगे तुझे भी जान से खत्म कर देंगे। गजेंद्र सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच दिन पहले जवाहर ने उसे सरपंची को लेकर धमकी दी। आरोपी उनसे रंजिश पाले हुए है,जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। गदपुरी थाना पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जिसमें उनकी टीम ने दिनांक 26 सितम्बर को वारदात में शामिल दो आरोपियों मंजीत व गुल्लु उपरोक्त ने माननीय अदालत में सरेंडर किया जिन्हें नियम अनुसार गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों को वारदात में प्रयुक्त हथियार हथोड़ा व वाहन आदि बरामद करने हेतु 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 2 हथोड़ा व गाड़ी बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टीम मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि एसपी पलवल वरुण सिंगला का कड़ा संदेश है अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana