स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिये सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों की ली बैठक

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिये सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों की ली बैठक
डाक्टर जयंत आहूजा सिविल सर्जन पलवल अधिकारियों की बैठक लेते हुए

पलवल
सिविल सर्जन डॉ० जयंत आहूजा ने सिविल सर्जन कार्यालय में सभी डिप्टी सिविल सर्जन व नोडल ऑफिसर की मीटिंग ली। मीटिंग में सिविल सर्जन ने पलवल की स्वास्थ्य सेवाओ को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुधार करने के और लिंगानुपात को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश दिए। साथ-साथ उन्होंने ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी को ब्लड बैंक की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए एवं आयुष्मान सुविधा को सभी तक पहुंचाने के साथ-साथ आयुष्मान मित्र लगाने के भी निर्देश दिए व कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। सिविल सर्जन ने कहा कि एंबुलेंस के डॉक्टर, EMT एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीज़ को शिफ्ट करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सिविल सर्जन ने सीनियर फार्मासिस्ट से जायजा लिया कि सिविल हस्पताल के मेडिकल स्टोर में कितनी दवाईयां उपलब्ध हैं व उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता व रिकॉर्ड मेंटेन करने के लिए तीन डॉक्टर्स की टीम बनाने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में ICU, आरटीएस, ड्रग एवं एमरजैंसी ड्रग की उपलब्धता को सुनिश्चित की जाये।साथ-साथ उन्होंने लेबर रूम की स्वच्छता और ओटी के स्टेरलाइजेशन को सुधारने के लिए नागरिक हस्पताल के आर एसएमओ को आदेश दिए। सिविल सर्जन ने लेबर रूम की सारी इमरजेंसी दवाईयां, डे केयर की दवाईयां एवं सभी फाइल्स की राज्य के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने आई सर्जन को निर्देश दिए कि राज्य टीम से को-ऑर्डिनेट करके ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप जो की पानीपत में उपलब्ध उसे नागरिक हस्पताल पलवल में शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने क्वालिटी टीम के साथ मिलकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्ता प्रमाण पत्र पास करवाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने कड़ा रूख अपनाते हुए सारे स्टाफ से उनके कार्यों का जायजा लिया वि सभी को अपना काम पूर्ण ईमानदारी व लगन से करने के आदेश दिए।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana