ईएसएम कैंटीन में कर्नल के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

ईएसएम कैंटीन में कर्नल के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
💡
फौजी कैंटीन कर्मचारियों ने अभियान में दिखाई फौज जैसी एकता

पलवल
स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज सोमवार को जिला में स्थित ईएसएम कैंटीन में महाप्रबंधक कर्नल लेखराम की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान कैंटीन स्टाफ के साथ कर्नल हाथ में झाड़ू लेकर सबसे सफाई करते हुए नजर आए। सफाई अभियान में कैंटीन परिसर के अंदर तथा बाहर के पूरे क्षेत्र को पूरी तरह साफ-सुथरा किया गया। स्टाफ ने झाड़ू, पोछा लगाने के साथ-साथ कचरा एकत्र कर उसे उचित स्थान पर निष्पादन के लिए भेजा। कैंटीन के आस-पास जमा कूड़ा करकट, प्लास्टिक कचरा और अन्य अवशेषों को हटाकर पूरे इलाके को चमकाया गया। अभियान की अध्यक्षता करते हुए कर्नल लेखराम ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। कर्नल लेखराम ने कैंटीन में एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और ‘स्वच्छता संकल्प’ लिया। उन्होंने कहा कि ईएसएम कैंटीन में आने वाले हमारे भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। कैंटीन स्टाफ ने एक स्वर में ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का संकल्प दोहराया और नियमित रूप से ऐसे सफाई अभियान चलाने का वादा किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana