पलवल जिले के रहराना गांव से की गई स्वच्छता अभियान की शुरुआत

पलवल जिले के रहराना गांव से की गई स्वच्छता अभियान की शुरुआत

पलवल
पलवल जिले के रहराना गांव में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इग्नू विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर दिल्ली और गांव रहराना के सरपंच ने मिलकर सार्वजनिक स्थान से इसकी शुरुआत की। इस कड़ी में एनजीएफ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता संदेश को लेकर ग्राम पंचायत में जागरूकता रैली भी निकाली। इग्नू विश्वविद्यालय शिक्षा के स्तर को सरल और समृद्ध बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ. आतुर रहमान ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में से कुछ समय सफाई के लिए निकालना चाहिए। डॉ. अर्शिया हुसैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर गांव के ब्लॉक समिति के चेयरमैन जितेंद्र भी मौजूद रहे। एनजीएफ कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाना और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाना है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana