सीएम फ्लाइंग टीम ने पलवल बस अड्डे पर बिना परमिट वाली 2 बसों पर किया 20-20 हजार का जुर्माना

सीएम फ्लाइंग टीम ने पलवल बस अड्डे पर बिना परमिट वाली 2 बसों पर किया 20-20 हजार का जुर्माना

पलवल
सीएमफ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने पलवल जिला में अवैध रूप से चल रही दो बसों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पलवल से मथुरा व दिल्ली की ओर बिना परमिट के चलने वाली बसों के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद ने आरटीए पलवल की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड पलवल के सामने बस संख्या एचआर-73बी-0707 व बस संख्या एचआर-73ए-9281 में ड्राइवर व कंडक्टर सवारी बैठाते हुए मिले। जिनसे वैध स्टेज कैरिज परमिट की मांग की लेकिन वो कोई परमिट नहीं दिखा सके। इस सम्बन्ध में आरटीए स्टॉफ पलवल द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दोनो गाड़ियों पर 20-20 हजार का चालान ऑनलाइन किया गया। जिसे बस नंबर एचआर-73बी-0707 के मालिक द्वारा मौके पर ऑनलाइन भर दिया गया तथा दूसरी गाड़ी को इम्पउंड करके नियमानुसार बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर किया गया है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana