रेडक्रॉस लक्षित व्यवधान परियोजना की ओर से सामुदायिक कार्यक्रम का किया आयोजन

रेडक्रॉस लक्षित व्यवधान परियोजना की ओर से सामुदायिक कार्यक्रम का किया आयोजन

पलवल
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के अनुदान के तहत संचालित लक्षित व्यवधान परियोजना (टी.आई. प्रोजेक्ट) में पंजीकृत विशेष समुदाय के लिए वीरवार को सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक भवन जवाहर नगर कैंप में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम की माता रतन देवी ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए अन्य अतिथि पंकज विरमानी नवनियुक्त चेयरमेन मार्किट कमेटी, हुकुम चन्द शर्मा, रवि शर्मा व किरण शर्मा, महिला मोर्चा का भी अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सिंह सोरोत ने बताया कि प्रोजेक्ट हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के सौजन्य से चलाया जा रहा है। इसमें समय-समय पर उच्च जोखिम समुदाय से संबंधित महिला व पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और निशुल्क दवाइयां दी जाती हैं। इन कैम्पों के माध्यम से नशे विरोधी कार्यक्रम भी किए जाते हैं, जिनके माध्यम से नशा न करने व नशे से होने वाली परिवारिक समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके उपरांत भोजपाल सहरावत प्रोजेक्ट मैनेजर ने विशिष्ठ अतिथि रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सिंह सोरोत व फरीदाबाद टीआई से आए प्रोजेक्ट मेनेजर सुशील कुमार, लेखाकार टीआई रोहताश का बुक्के देकर स्वागत किया। इसके उपरांत भोजपाल सहरावत प्रोजेक्ट मैनेजर ने एचआईवी फैलने के कारण तथा बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-1097 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर लगभग 150 महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा इस इवेंट में अपनी प्रतिभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेखाकार रेडक्रॉस अंजलि भयाना, परामर्शदात्री टी.आई. अनीता शर्मा, लेखाकार टी.आई. हेमवती, नितिन कुमार, भूरी, सुमित, आरती, अशोक राणा, सुनैना भल्ला, पीयर्स स्टाफ आदि का सहयोग रहा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana