मानव सेवा समिति पलवल द्वारा मनाया गया होली का रंगारंग कार्यक्रम

मानव सेवा समिति पलवल द्वारा मनाया गया होली का रंगारंग कार्यक्रम

पलवल
मानव सेवा समिति पलवल द्वारा होली के उपलक्ष में रंगारंग होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पलवल के प्रसिद्ध गायक मुकेश मित्तल एवं गिरिजेश शर्मा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जो ऊषा मां को समर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल के खेल मंत्री गौरव गौतम के माताजी रत्ना देवी उपस्थित रहे। राधा कृष्ण की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करने के बाद सबसे पहले सभी सदस्यों द्वारा 2 मिनट मौन रखकर महिला मंडल के अध्यक्षा ऊषा किरण शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। ऊषा किरण शर्मा वह नाम है जिन्होंने मानव सेवा समिति की स्थापना पलवल में करवाई थी। जरूरतमंदों के लिए किसी भी प्रकार की सहायता चाहे स्कूलों में बच्चों को जर्सी वितरण हो, जुराब या स्टेशनरी वितरण हो, जूते वितरण हो, किसी जरूरतमंद बच्ची की शादी में सहयोग करना हो, किसी भी मजदूर को कोई हेल्प चाहिए, किसी जरूरतमंद बच्ची की पढ़ाई के लिए खर्च की आवश्यकता हो, मानव सेवा समिति पलवल हर वक्त हर समय हर प्रकार की मदद करने के लिए तैयार रहती है।
समाज में बहुत अच्छे कार्य करने के लिए समिति को अब तक लगभग 70 बार सम्मानित किया जा चुका है। समिति का सदस्यता शुल्क बहुत ही कम है लेकिन बड़े-बड़े काम करने का जज्बा बहुत बड़ा है। इसलिए समय-समय पर समाज के संपन्न दानदाता समिति की हर संभव मदद करते हैं और इन दानदाताओं की सहायता से ही समिति अपने उद्देश्यों को, अपने कार्य को पूरा कर पाती है। इसलिए संस्था हर साल अपने इस वार्षिक कार्यक्रम में साल भर में दानदाताओं द्वारा किए गए सहयोग के लिए सभी दानदाताओं को सम्मानित करती है। डांडिया नृत्य के साथ सभी सदस्यों ने गुलाल व फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में फरीदाबाद हेड ऑफिस से आए हुए सदस्य संजीव शर्मा, परमेश्वरी, मीनाक्षी, प्रतिमा के साथ राजेश अरोड़ा जयश्री, मोनिका सिंगल, गायत्री खन्ना, सुनीता शर्मा, सविता, डॉ एपी सरदाना, संजय खत्री, अतुल मंगला, लोकनाथ कालड़ा, मनीषा मंगला, पूनम बंसल, डॉक्टर सुरेंद्र भारद्वाज, राजेश अरोड़ा दिनेश वर्मा, सत्येंद्र तेवतिया, कृष्ण सिंह, सुनीता, पीयूष, दुर्गेश, सरोज, नीतू तेवतिया अजय खालसा आदि काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana