एसवीएसयू में नेपुण्य-2025 का रंगारंग आग़ाज़

एसवीएसयू में नेपुण्य-2025 का रंगारंग आग़ाज़
💡
नृत्य, संगीत, चित्रकारी और वाक कला से लेकर पाक कला तक में मचाई विद्यार्थियों ने धूम

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को नेपुण्य-2025 का रंगारंग आग़ाज़ हुआ। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अभिनय, चित्रकारी और वाक कला से लेकर पाक कला तक की विभिन्न विधाओं में अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही रोबो रेस, ऐप डेवलपमेंट, बेस्ट आउट ऑफ़ द वेस्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने तकनीक और कौशल की भी लाजवाब झलक प्रस्तुत की। श्री विश्वकर्मा कौशल विद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने सोलो डान्स, हरियाणवी डान्स, काव्य पाठ, नुक्कड़ नाटक, हास्य नाटिका, फ़ेस पेंटिंग, मेहंदी प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न विधाओं में अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की फिज़ा पूरी तरह से कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर नज़र आई। छात्राओं ने दामन पहनकर और छात्रों ने धोती पहनकर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भी दमदार प्रस्तुतियां दी। बुधवार को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के सप्तम स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थी रैम्पवॉक और ग्रुप डांस से अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पुरस्कार जीतना बेशक महत्वपूर्ण हो, लेकिन प्रतभागिता करना भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें अपने कला कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, ग्रीन टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. सुनील गर्ग, डायरेक्टर यूथ वेलफेयर अनिल कौशिक और परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों की कलाओं का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। डायरेक्टर यूथ वेलफेयर अनिल कौशिक ने बताया कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम स्थान, क्लीन ड्रीम, द्वितीय स्थान क्राफ्ट मेकर, तृतीय स्थान तनु और आदित्य ने प्राप्त किया। फेस पेंटिंग में प्रथम स्थान अश्ना, द्वितीय स्थान इशिका, तृतीय स्थान मीनाक्षी और याशिका ने हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में सरस्वती कॉलेज प्रथम और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की टीम द्वितीय रही। स्किट में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रथम, श्रीराम कॉलेज द्वितीय और सरस्वती कॉलेज तृतीय रहा। माइक्रोस्कोपी मैराथन में प्रथम स्थान लोकेश, द्वितीय स्थान हिमांशी, तृतीय स्थान शीतल ठाकुर और तेजस्वी ने प्राप्त किया। ड्रोनाथॉन में प्रथम स्थान मनदीप, द्वितीय स्थान जतिन शर्मा, तृतीय स्थान आकाश ने प्राप्त किया। एकल गायन में प्रथम स्थान सुप्रीत, द्वितीय स्थान कोमल, तृतीय स्थान नितेश ने प्राप्त किया। समूह गायन में प्रथम स्थान गुलशरिश, द्वितीय स्थान प्रीत हासिल किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान खुशी, तृतीय स्थान श्रद्धा को मिला। वाद-विवाद में प्रथम स्थान पीयूष, द्वितीय स्थान, आयुष तृतीय स्थान, वर्षा शर्मा को मिला। कविता पाठ में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान शक्षि और तृतीय स्थान योगिता ने हासिल किया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana