धर्मांतरण के प्रयास के मामले में बनी कमेटी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

धर्मांतरण के प्रयास के मामले में बनी कमेटी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

पलवल
जिले में सामने आए धर्मांतरण के प्रयास के प्रकरण को लेकर आज ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में 31 सदस्यों की प्रतिनिधि कमेटी ने पुलिस अधीक्षक पलवल से उनके कार्यालय में भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने मामले में पुलिस द्वारा की गई त्वरित, प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पर विश्वास व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि प्रकरण की आगे की विवेचना के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष बकाया आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट सहित सभी वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी पहलू को अनदेखा न रहने दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और प्रत्येक के विरुद्ध उपलब्ध प्रमाण के आधार पर कड़ी व निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन कानून के दायरे में रहकर पूरी गंभीरता और निष्पक्षता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana