एमवीएन विश्वविद्यालय में कंप्यूटर कोडिंग प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

एमवीएन विश्वविद्यालय में कंप्यूटर कोडिंग प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र व सम्मानित करते हुए कालेज के कुलपति व उपकुलपति महोदय

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के बीसीए और बीटेक छात्रों के लिए कंप्यूटर कोडिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के प्रोग्रामिंग कौशल को विकसित करना और कोडिंग के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता में पांच कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक कक्षा के शीर्ष तीन विजेताओं को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को माननीय कुलपति डॉ. अरुण गर्ग, उपकुलपति डॉ. एन.पी. सिंह के द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता के द्वारा छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कोडिंग के क्षेत्र में नई तकनीकों को सीखने का एक शानदार मंच प्रदान किया। यह आयोजन छात्रों के कौशल विकास और उनकेआत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सराहनीय पहल साबित हुआ। डीन, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक सुविधाओं, विविध कार्यक्रमों और सहायक माहौल के साथ, विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक और व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट बनाना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय की पहल का हिस्सा हैं, जो छात्रों को प्रेरित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana