एसओपी जारी न करने से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष, छेड़ेगे आंदोलन

एसओपी जारी न करने से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष, छेड़ेगे आंदोलन
भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान मुकेश तेवतिया

पलवल
आज कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान मुकेश तेवतिया ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की अनुबंध बढ़ोतरी सामान शर्तो पर 1जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का पत्र जारी किया हैं जबकि हरियाणा सरकार ने पिछली बार 31 मार्च से 30 जून तक तीन महीनों का जो अनुबंध बढ़ोतरी का जो पत्र जारी किया था तब कहा था कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को जल्द ही एक्ट में शामिल किया जायेगा लेकिन सरकार ने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के साथ विश्वासघात किया हैं जिससे प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष और सरकार के प्रति गुस्सा हैं
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट पिछले 14 वर्षों से सरकारी स्कूलों में नाममात्र वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं जिससे इस महगांई के दौर में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा हैं। मुकेश तेवतिया ने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की भर्ती 2011 में नियमों के तहत हुई थी सरकार के द्वारा अखबार में विज्ञापन दिया गया और नियमों-शर्तों के तहत सी डैक मोहाली के द्वारा परीक्षा ली गई, इंटरव्यू हुआ और फिर मैरिट के आधार पर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का चयन किया गया आज लगभग 14 वर्ष बीत जाने के बाद सरकारें बदली ऑफिसर बदले लेकिन विडंबना की बात है प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का भाग्य नही बदला हैं। मुकेश तेवतिया ने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट रणनीति बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करेंगे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana