हथीन में कांग्रेस का BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित, SIR की दी गई जानकारी

हथीन में कांग्रेस का BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित, SIR की दी गई जानकारी

पलवल
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के नेतृत्व में हथीन विधानसभा क्षेत्र के रेस्ट हाउस, हथीन में SIR को लेकर BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने तथा त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, BLA-1 महिपाल बंधु, साजिद अजमत, बदन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश, जाहिद अजमत (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उटावड़), संतराम मेघवाल, रोहित खान, इरफान, वेदपाल, अनूप पाराशर (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पलवल) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण शिविर में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana