कांग्रेस सरकार ने खादर क्षेत्र से किया भेदभाव - गौरव गौतम

कांग्रेस सरकार ने खादर क्षेत्र से किया भेदभाव  - गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का स्वागत करते ग्रामवासी

पगड़ी बांधकर कई गांवों के लोगों ने किया स्वागत

पलवल
पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने आज खादर क्षेत्र के गांव बागपुर,सुनहरी का नंगला, खेड़ली, भूड़, शेखपुर, नांगलिया, झुप्पा, माला सिंह फार्म, पहरूका, राजपुर खादर, दोस्तपुर, भोलड़ा, सोलड़ा में जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ. हरेंद्र पाल राणा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का फूलमाला व पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में खादर क्षेत्र के साथ भेदभाव किया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार में खादर क्षेत्र का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार आने पर खादर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। गौरव गौतम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को जबरन अधिग्रहण किया। किसानों को जमीन को सस्ते रेटों पर खरीदी और प्रॉपर्टी डीलरों को महंगे दामों में बेचने का काम किया गया। कांग्रेस के राज में जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने का काम किया। यही नहीं किसानों की मर्जी के बिना जमीन का जबरन अधिग्रहण नहीं किया गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana