कांग्रेस ने कभी भी जनता के हित के बारे में ना सोचा ना समझा हमेशा दोगली राजनीति की -गौरव गौतम

कांग्रेस ने कभी भी जनता के हित के बारे में ना सोचा ना समझा हमेशा दोगली राजनीति की -गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का स्वागत करते ग्रामवासी।

पलवल
पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने शनिवार को जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत लोहागढ़, रोनीजा, छज्जूनगर, मुनीरगढ़ी, होशंगाबाद, रसूलपुर में चुनाव प्रचार किया। गौरव गौतम का फूलमाला डालकर व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य किया। आज समूचे विश्व में भारत की अलग पहचान है। दुनिया भर के लोग भारत को सम्मान की दृष्टि से देखते है। भारत की शक्ति का विश्व के सभी देशों ने लोहा माना है। हमारे देश ने हमेशा से अमन और शांति बनाने की पहल की है। गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। भाजपा सरकार में गरीब परिवार के युवाओं को भी नौकरी के अवसर प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाई भतीजा वाद, परिवारवाद व क्षेत्रवाद के आधार पर नौकरी बांटी जाती थी। कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस के राज में पलवल में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। व्यापारियों को डराया और धमकाया जाता था। जिले में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। भाजपा सरकार आने के बाद दोबारा से आपसी भाईचारे को बनाने का काम किया गया। कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। सरकार में पलवल जिले की भागीदारी भी जरूरी है, इसलिए भाजपा के पक्ष में वोट देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथों को मजबूत करने का काम करें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana