कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने सफाई कर्मियों की हड़ताल का किया समर्थन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने सफाई कर्मियों की हड़ताल का किया समर्थन

पलवल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पलवल के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि सफाई व अग्निशमन कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है। करीब 15 दिन से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। मई माह में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। सरकार ने कर्मचारियों की 22 में 17 मांगों को माना था, जिसको लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। सरकार ने 30 जून तक सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मांगों में कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन सहित अन्य शामिल थी, परंतु अगस्त माह बीत जाने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से कर्मियों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से आज पूरा शहर गंदगी के ढेर में बदलता जा रहा है। बाजारों व गलियों में बदबू से बुरा हाल है, उसके बावजूद सरकार उनकी मांग मानने को तैयार नहीं है। इस दौरान प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने भी सरकार के प्रति जमकर नाराजगी जताई और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana