कांग्रेस पार्टी एसआईआर को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार - जितेन्द्र बघेल

कांग्रेस पार्टी एसआईआर को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार - जितेन्द्र बघेल
💡
हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल व पूर्व मंत्री करण दलाल ने बैठक में दिए टिप्स

पलवल
जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के तत्वावधान मेंं रविवार को आमेक्स सिटी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस द्वारा गठित एसआईआर की मॉनीटिरिंग कमेटी की एक जिला स्तरीय विशेष बैठक व जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक रिव्यू बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा के सह-प्रभार जितेन्द्र बघेल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे, जबकि कमेटी के लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना द्वारा की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पलवल जिला के सभी बीएलए-1 व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और एसआईआर को लेकर सजग रहने की अपील की गई। बैठक में तय किया गया कि एक गलत वोट बननी नहीं चाहिए और सही वोट कटनी नहीं चाहिए इसके लिए जागरूक रहना होगा। बैठक में प्रदेश केे सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने जिला कांग्रेस द्वारा पार्टी हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जाएगा तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व में चुनावों के दौरान मतदाता सूचियों में गड़बडियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है, ताकि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी को एसआईआर प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके माध्यम से आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं बैठक में पूर्व मंत्री करण दलाल ने सभी पदाधिकारियों को एसआईआर का सहारा लेकर भाजपा सरकार द्वारा वोटों को काटे जाने व वोटों के साथ गड़बड़ी किए जाने के बारे में विस्तार से बताया और पदाधिकारियों को जागृत होने के लिए कहा और टिप्स दिए कि किस तरह से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे इस जघन्य कार्य से बचा जाए और लोगों को किस तरह से जागरूक किया जाए। श्री दलाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि बूथ प्रबंधन को हर स्तर पर मजबूत करें और आज से ही इस कार्य में जुटे जाएं। जिले में बीएलए-1 और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक करें। पुर्नरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करें और किसी भी संभावित गड़बड़ी पर नजर रखें।
श्री दलाल ने आरोप लगाया कि पिछले 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईवीएम व वोट चोरी का फायदा उठाकर सत्ता हथियाई है। अब कांग्रेस पूृरी तरह सचेत रहकर नजर रखेगी और जो आदमी बाहर से आकर चुनाव के समय वोट डालते हैं, भाजपा ऐसे लोगों को गाड़ी भर-भर कर दूसरे प्रदेशों से लाती और जिन वोटरों की मृत्यु हो जाती है उनके नाम पर भी भाजपा वोट डलवा देती है। कांग्रेस इस पर पूरी तरह नजर रखेगी और अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी।
वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष अभियान की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक स्थानों पर योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बूथ पर सतर्क रहकर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करवाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध आवाज उठाएं। उन्होंने प्रदेश सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल को आश्वास्त किया कि पलवल जिले में संगठन को मजबूत करने और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की कथित धांधली को रोकने के लिए कार्यकर्ता अपनी जा जान लगा देंगे।
बैठक में संजय गाबा, देवेश पुत्र उदयभान, महिला जिला अध्यक्ष सविता कुंडू, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष शुगर सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष पलवल शमसुद्दीन, विधान सभा अध्यक्ष मुकुल देसवाल, बृजभूषण, सोनू चेयरमैन, असगर हुसैन, बदन सिंह जाटव, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, भूपेंद्र नौहवार, इरफान खान, राहित खान, कुलदीप बैंसला, मनोज छाँवडी, मनीष भारद्वाज, अशोक मुनीरगढी, नरेंद्र चेची, लक्ष्मी नारायण, देवदत्त, गौरव गोयल, अजीम खान, रोहतास मावई, वीरेंद्र पोसवाल, अमरदीप रावत, राहुल बासा, अनुज तंवर, बीरी पहलवान, केकेसी वाइस चेयरमैन, हरियाणा वेदप्रकाश, महिपाल बंधु, लोकेश,राजेंद्र खोकियाका जाहिद अजमत आदि अनेकों कांग्रेस नेता मुख्यरूप से मौजूद थे।

Read more

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पलवल हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित कुसलीपुर क्षे

By Ashok Sardana
पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पलवल पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में स्थित युद्ध स्मारक पर कारगिल दिवस मनाया गया। इस अवसर

By Ashok Sardana
पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल पलवल शहर के विकास इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भव्य दीनबंधु चौ

By Ashok Sardana
सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

पलवल सशक्त भीम समाज (SBS) पलवल के तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन पं

By Ashok Sardana