कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
💡
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बूथ स्तर पर जुटने के दिए निर्देश

पलवल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने शुक्रवार को पलवल स्थित पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, कांग्रेस नेता बलजीत गहलोत भी मौजूद थे।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव लिए। बैठकों में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों, संगठन की कमियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को और सक्रिय करने को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संवाद बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण और बूथ लेवल एजेंट प्रक्रिया के तहत विशेष कमेटियों का गठन और प्रशिक्षण शिविर शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य फर्जी वोटों को रोकना, मतदाता सूचियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बीएलए 2 को लेकर प्रदेशभर में वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। गुटबाजी है तो भारतीय जनता पार्टी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में भाजपा की गुटबाजी साफ नजर आती है। पलवल जिला में भी भाजपा पार्टी की गुटबाजी जगजाहिर है। विकास कार्यों का उद्घाटन कभी केंद्रीय मंत्री करते हुए नजर आते है तो कभी राज्य मंत्री और विधायक। कांग्रेस पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। पार्टी का आदेश भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मान रहे है और सभी एकजुट होकर साथ चल रहे है। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश कुमार, संतराम मेघवाल, सविता कुंडू, शुगर सिंह, रमेश खटाना, बृजभूषण, सोनू बैंसला, बदन सिंह जाटव, असगर हुसैन, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, भूपेंद्र नौहवार, राहित खान, कुलदीप बैंसला, इरफान खान, मनोज छाँवडी, अशोक मुनीरगढी, केकेसी हरियाणा के महासचिव बीरी पहलवान, नरेंद्र चेची, रोहतास मावई, अजीम खान, लक्ष्मी नारायण, राहुल बासा,अनुज तंवर, होराम कसाना, देवदत्त, वीरेंद्र पोसवाल, इंद्रजीत, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला, जाहिद अजमत, ओमप्रकाश बघेल, अनूप पाराशर, , राजेंद्र खोकियाका, वाइस चेयरमैन केकेसी हरियाणा वेदप्रकाश, पप्पू असावता, यशवीर छाबड़ी सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana