टेडएक्स श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में हुआ रचनात्मक मंथन

टेडएक्स श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में हुआ रचनात्मक मंथन

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को टेडएक्स एसवीएसयू का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में देश-दुनिया के प्रतिष्ठित विषेशज्ञों ने तकनीक, एंटरटेनमेंट और डिजाइन के विविध रोचक और प्रासंगिक आयामों पर मंथन किया। टेडएक्स में लेखक, प्रेरक वक्ता, प्रशिक्षक, मनोवैज्ञानिक, फैशन और डिजाइन की दुनिया की नामी हस्तियां शामिल हुई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कल्पनाओं को वास्तविकता में परिवर्तित करने के गुर सिखाए।
डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफेयर द्वारा आयोजित टेडएक्स एसवीएसयू का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ और कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार इन अनोखे आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टेडएक्स नए विचारों को जन्म देने और उन्हें क्रियान्वित करने वाला एक शानदार मंच है। इससे विद्यार्थियों को नवाचार करने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यातिथि के रूप में ब्रह्मा टैंक और लेखारी फॉउण्डेशन के संस्थापक गुरमीत लेखारी ने कहा कि टेडएक्स से विद्यार्थियों को अनोखे आईडिया और उन्हें क्रियान्वित करने की ललक मिलेगी। विशिष्ट अतिथि, सुरक्षा विश्लेषक कर्नल (रि.) उत्कर्ष सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को देश के बहुमुखी विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने आपने अनुभव साझा किए। डीन, स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एन्ड टेक्नोलॉजी प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि टेडएक्स बौद्धिक विशेषज्ञों का समूह है इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि टेडएक्स एसवीएसयू से विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उन्हें तकनीकी तौर पर और सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने टेडएक्स एसवीएसयूके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी विशेषज्ञों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। टेडएक्स एसवीएसयू में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन-2025 कनुप्रिया मोहन, लाइफ डिज़ाइनर डॉ. सीमा मिड्ढा, आस्था सेल्फ डिफेंस एकेडमी की संस्थापक आस्था अग्रवाल, यूथ डिजिटल वैलनेस की संस्थापक अमरीन कौर भाटी, मनोज कुमार पी., मनोरथा बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक उमराव सिंह, मनोवैज्ञानिक नित्या रुहिल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत शर्मा, लारण्या अग्रवाल, ओविया सिंह, पेरेंटिंग कोच संदीप कुमार और सोमांशु गौड़ ने विशेषज्ञ के रूप में अपने व्याख्यान दिए। डॉ. मनीष कुमार एवं आयुष आर्य ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, डॉ. संजय राठौर, डॉ. सोहन लाल, संशबीर डागर, पंकज सोनी, आयुष आर्य, प्रवेश, आकाश, प्रिया और ख़ुशी सहित काफी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana