अपहरण, लूट एवं मारपीट मामले में क्राइम ब्रांच ने पूर्व मंत्री के भतीजे सहित दो को किया गिरफ्तार

अपहरण, लूट एवं मारपीट मामले में क्राइम ब्रांच ने पूर्व मंत्री के भतीजे सहित दो को किया गिरफ्तार

कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं, चाहे किसी की पहुँच कहीं तक भी हो -चंद्र मोहन, एसपी

पलवल
क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक उमर मोहम्मद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवल पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे उनकी टीम ने थाना कैंप पलवल क्षेत्र अंतर्गत अपहरण, लूट एवं मारपीट मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जिनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई जारी है तथा पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक उमर मोहम्मद के अनुसार मामले में जवाहर नगर पलवल निवासी ललित गांधी ने अपनी दी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह दिनांक 05/10/2024 को अपनी मौसी के यहाँ पर सोया हुआ था कि तभी 2.50 सुबह जयदीप दलाल, बोबी सरदार, मोहित बजाज व अन्य घर के अन्दर घुस आऐ और आते ही मार पिटाई शुरु कर दी और जयदीप दलाल ने उसके सिर पे कट्टा रख कर घर से मारता हुआ बाहर ले गया। वहां पर 25/30 लड़के और खड़े थे उन लड़कों ने उसके साथ मार पिटाई की और मोहित बजाज ने उसकी जेब से 8,200 रुपये निकाल लिऐ और फोन तोड़ दिया। जब उसकी मोसी ने बचाया तो उन्होने उसके साथ भी मार पीट की और वो उसे उठाकर अपने साथ ले गऐ और रास्ते में भी मारपीट की तथा उसे कैम्प थाना के सामने छोड़कर भाग गऐ। इस मामले में कैंप थाना पुलिस द्वारा तुरंत ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई तथा आसपास के कैमरा को खंगाल कर साक्ष्य जुटाए गए।प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने बतलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों न्यू कालोनी पलवल निवासी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के भतीजे जयदीप दलाल व लीशम को साइबर सेल की सहयता से धर दबोचा, जिनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई जारी है।
वही मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस ने कहा कि जिला में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है। चाहे किसी की पहुँच किसी तक भी हो गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस इसी प्रकार सख्त रवैया अपनाएगी तथा उन्हें कड़ी सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana