विदेशी पार्सल का लालच देकर दो साइबर ठगों पर साईबर क्राईम थाना पलवल ने कसा शिकंजा

विदेशी पार्सल का लालच देकर दो साइबर ठगों पर साईबर क्राईम थाना पलवल ने कसा शिकंजा
आरोपी अरबाज (बाईं तरफ) और आरोपी शाहरुख (दाहिनी ओर)

पलवल
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में साईबर क्राईम थाना पलवल प्रभारी निरिक्षक नवीन कुमार की टीम ने साईबर ठगी पर प्रहार करते हुये विदेशी पार्सल का लालच देकर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है। साइबर क्राइम थाना पलवल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार बंचारी निवासी एक युवक ने आनलाईन एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी दी शिकायत में बताया कि दिनांक 9 सितंबर 2024 को उसके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें उसने कहा कि आपके लिए एक विदेशी पार्सल आया है. आपको पहले पार्सल का डिलीवरी चार्ज देना होगा जो पैंतीस हजार रुपये है। उसके बाद हमारा कूरियर बॉय यह पार्सल आप तक पहुंचा देगा। 11 सितंबर 2024 को उसने बतलाए हुए बैंक खाता में पैंतीस हजार रुपये जमा किये। पैसे जमा करने के करीब 1 घंटे बाद उनका दोबारा फोन आया और कहा कि हमने डिलीवरी चार्ज चेक करने में गलती कर दी है, अभी डिलीवरी चार्ज 85,500/- और बकाया है, कृपया इसे भी क्लियर कर दें, तभी डिलीवरी बॉय पार्सल ला पाएगा। इतना ज्यादा डिलीवरी चार्ज बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि यह विदेशी कूरियर है,विदेशी कूरियर के लिए इतना चार्ज लिया जाता है, फिर उसने रुपये जमा कर दिए। कुछ देर बाद उनका फोन आया कि इस पार्सल पर भारतीय मुद्रा में टैक्स बाकी है, जो 1,27,000 रुपये बनता है। कृपया इसे भी खाते में जमा कर दें और आपका पार्सल आप तक पहुंच जाएगा। फिर मैंने दोबारा उनके खाते में 1,27,000/- रुपये डाल दिये। अगले दिन 12 सितंबर 2024 को फिर से उनका फोन आया कि आपके पैकेट में सोना है और उस पर कन्वर्ट चार्ज लगाया जा रहा है, जो कि 1,80,000/- रुपये है, यदि आप यह राशि डाल देते हैं फिर आपका पार्सल यहां से चला जाएगा। इस पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ 316(2) , 318(4), 319(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।
प्रभारी थाना ने बतलाया कि एसपी के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए SI प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने गहनता से विवेचना करते हुए ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों के रिकॉर्ड एवं साइबर तकनीकी के आधार पर दिनांक 9 अक्तूबर 2024 को बदरपुर दिल्ली निवासी आरोपी शाहरुख पुत्र नन्हे खान एवं अरबाज खान पुत्र महेन्दी हसन अंसारी को धर दबोचा। आरोपीयान को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
आरोपियों से पुलिस रिमान्ड अवधि में वारदात में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन मार्का सैमसंग, दो चैक बुक तथा विभिन्न बैंक की 4 पास बुक सभी पास बुक खाता धारक शाहरुख के नाम है को बरामद कराया।आरोपीयों अरबाज को एक दिन के पुलिस रिमांड तथा आरोपी शाहरुख को दो दिन के पुलिस रिमांड अवधि उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana