साइकिल सैर - पेड़ों की खैर और "पेड़ों को जल - धरा को बल" का लिया संकल्प

साइकिल सैर - पेड़ों की खैर और "पेड़ों को जल - धरा को बल" का लिया संकल्प

पलवल
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा 'साइकिल सैर - पेड़ों की खैर' अभियान चलाया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में अपने स्वास्थ्य संग प्रकृति पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए टीम सदस्यों ने "पेड़ों को जल- धरा को बल" संकल्प करते हुए पौधों को जल पिलाया। टीम के सभी सदस्य प्रातः साइकिल से सैर पर निकलते समय अपने साथ घर से रोज पानी की बोतलें लेकर आते हैं। सैर के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सूखते पेड़-पौधों को पानी पिलाकर उन्हें पुनर्जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया, जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह सैर करते हैं, उसी प्रकार प्रकृति के स्वास्थ्य के लिए पेड़ों को जल देना भी हमारा कर्तव्य है। एक बोतल पानी, एक पेड़ की जिंदगानी। ट्रस्ट ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी सुबह- शाम की सैर या साइकिल चलाते समय अपने साथ घर से पानी लेकर निकलें और रास्ते के सूखे पेड़-पौधों को पानी पिलाकर पेड़-पौधों को पुनर्जीवन अभियान से जुड़ें। घर से पानी लाना है, सूखते पेड़ बचाना है। साइकिल सैर भी करेंगे, पेड़ों की खैर भी मांगेंगे। मिशन प्रकृति बचाओ टीम ने आमजन तथा जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया कि वे इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करें। एनएच-19 तथा अन्य स्थानों पर लगे पौधों का जल आदि देकर संरक्षण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मास्टर थानसिंह, सतीश, देव, योगी, गजेंद्र, महेश, केशव, मनोज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana