डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल द्वारा कौंडल गांव में लगाया गया नशा मुक्त राष्ट्र

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल द्वारा कौंडल गांव में लगाया गया नशा मुक्त राष्ट्र

पलवल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल द्वारा कौंडल गांव में ' "नशा मुक्त राष्ट्र" अभियान के तहत 51 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा राजवंशी ने की। इस अवसर पर गांव में ई-पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री रहे। यह अभियान आर्य युवा समाज के प्रधान योगी सूरी के मार्ग दर्शन में चलाया जा रहा है। इसका प्रयोजन यही है कि आज की युवा पीढ़ी यज्ञ से जुड़े, नशे से दूर रहे। क्योंकि नशा विनाश की जड़ है। इस अवसर पर डॉक्टर युद्धवीर सिंह, अतर सिंह, आर्य समाज प्रकाश विहार के प्रधान बुधराम तेवतिया, धन सिंह, ग्राम पाठशाला टीम रणवीर सिंह तेवतिया, शेर सिंह, आर्य विक्रम सिंह, मास्टर छत्तर सिंह, अमरचंद, किशन नंबरदार, भंवर सिंह, नंदराम तेवतिया, विजयपाल, ताराचंद, मास्टर विजेंद्र भमरौला, अशोक जांगड़ा आदि लोगों ने कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या ने आए हुए सभी महानुभावों का सम्मान किया और बताया कि आर्य समाज और डीएवी विद्यालय समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आप सभी लोगों के सहयोग से हम युवा पीढ़ी को जागरूक कर सकते हैं। नशा करना है तो यज्ञ का व पुस्तकें पढ़ने का करें। तभी आपका व राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होगा। अंत में शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana