डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पलवल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल में बीते दिन अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, रामानुजन प्रोग्रेसिव स्कूल, जीवन ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सहित सात टीमों ने भाग लिया। गायत्री मंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल राउंड और कई चुनौतीपूर्ण उप-राउंडों के साथ एक ग्रैंड फाइनल शामिल था।सभी बच्चों ने अपनी-अपनी टीम को जीत हासिल दिलाने के लिए भरपूर कोशिश की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल एवं एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान रामानुजन प्रोग्रेसिव स्कूल व तृतीय स्थान जीवन ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा राजवंशी ने कहा - इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मकसद प्रतियोगिता न होकर प्रतिस्पर्धा द्वारा अपने अंदर और अधिक ज्ञान अर्जित करने की जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana