डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पलवल में गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पलवल में गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

पलवल
आज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पलवल में आज साहिब-ए-क़माल श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ बलिदान दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में 11 कुंडीय वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तरुण प्रकाश ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, साहस और मानवता की रक्षा हेतु दिए गए अद्भुत और अनुपम बलिदान पर प्रकाश डाला। यज्ञ के ब्रह्मा देशराज शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चारण और आशीर्वचन द्वारा समूचे वातावरण को पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने गुरु जी के जीवन, विचारों और बलिदान की ऐतिहासिक भूमिका का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश आर्य रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने गुरु तेग बहादुर के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायी प्रसंगों को साझा किया। साथ ही उन्होंने आयुर्वेद की उपादेयता, उसके लाभ तथा दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली आयुर्वेदिक दिनचर्या के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अंत में प्रधानाचार्य तरुण प्रकाश विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत कर गुरु जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana