डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पलवल द्वारा ‘नो नशा नेशन' कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पलवल द्वारा ‘नो नशा नेशन' कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

पलवल
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड पलवल द्वारा ‘नो नशा नेशन – नशा मुक्त भारत’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वामी श्रद्धानंद पार्क में 51 कुण्डीय यज्ञ के साथ प्रारम्भ हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं तथा नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य तरुण प्रकाश ने बताया कि डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पलवल सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और ‘नो नशा नेशन’ कार्यक्रम इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण चरण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी रहे तथा मुख्य वक्ता डॉ. धर्म प्रकाश आर्य, पूर्व महानिदेशक, आयुष विभाग, नई दिल्ली थे।
यज्ञ का संचालन आचार्य देशराज शुक्ल सिद्धांताचार्य द्वारा वेद-विधि अनुसार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित की एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा विरोध का संदेश दिया।
अपने उद्बोधन में डॉ. धर्म प्रकाश आर्य ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों के लिए घातक है। नशा करने वाला न केवल अपना स्वास्थ्य नष्ट करता है बल्कि माता-पिता का विश्वास, पत्नी का सुख और बच्चों का बचपन भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने नशा से सदैव दूर रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्य समाज और डी.ए.वी. संस्था ने हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। यह नशा विरोधी कार्यक्रम जनजागरण का महत्वपूर्ण आधार बनेगा और समाज को सही दिशा प्रदान करेगा। विद्यालय के प्राचार्य तरुण प्रकाश ने बताया कि यह अभियान आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश से नशा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प है।
उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी छात्रों, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य तरुण प्रकाश के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ऊषा रावत, अध्यापिका, तथा विद्यालय के छात्र निश्चल ने किया। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धानंद नगर, नई कॉलोनी, पलवल में रैली के माध्यम से नशा विरोधी जनजागरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana