पलवल शहर को जाम से दिलाई जाएगी निजात : डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

पलवल शहर को जाम से दिलाई जाएगी निजात : डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
  • पलवल में विकास कार्यों के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को लेकर करवाए जा रहे हैं कार्य
  • बल्लभगढ़ से केएमपी पलवल तक मेट्रो का होगा विस्तार

पलवल
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नववर्ष पर जिला वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पलवल जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में पलवल में विकास कार्यों के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और जाम की समस्या से निजात दिलवाने की दिशा में मुख्य रूप से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नववर्ष के पहले दिन जिला सचिवालय स्थित में प्रेसवार्ता कर जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उपायुक्त ने सबसे पहले जिला में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए जिसके लिए जिला पलवल की जनता व मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने जिला के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि गांव पेलक में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन पंचायत विभाग से मेडिकल विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी गई है और मुख्यालय स्तर पर आगामी निर्माण प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा बल्लभगढ़ से केएमपी पलवल तक मेट्रो के विस्तार पर कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम को पूरी तरह से वातानुकूलित करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह की तरफ से घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में खेल सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम या खेल गांव के निर्माण के लिए भूमि तलाश की जा रही है जिसके लिए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम भी प्रयासरत है। पलवल शहर में ऑडोटोरियम के लिए भी जगह तलाशी जा रही है। शहर के सौंदर्यकरण को लेकर भी कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में शहर के हर चौक चौराहे पर वॉल पेंटिंग करवाकर सौंदर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथीन उपमंडल के गांवों में जलभराव व सैम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा हसनपुर में यमुना नदी पर का पुल निर्माण भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए किसानों की सहमति से जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए शहर पलवल, होडल व हथीन में जिला रेडक्रॉस के माध्यम से रेन बसेरा स्थापित किए हैं, जिसके लिए गैर सरकारी संगठन भी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यदिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में जनता की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा जन समस्याओं पर प्रकाशित खबरों पर विचार विमर्श कर ठीक करने या पूर्ण करने के लिए समय निर्धारित किया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि पलवल शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौराहों पर जल्द ही ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर वाहन को जब्त करने के साथ-साथ चालान की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर में जगह-जगह लगने वाली रेहडिय़ों के लिए भी जगह निर्धारित करने के साथ-साथ सभी रहेड़ी संचालकों के पंजीकरण भी करवाए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 3 से 5 जनवरी तक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधौला में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के तहत ही 4 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र स्टेडियम में दोपहर 3 बजे सें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगें। कार्यकम में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग दिन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana