ब्रह्मकुमारी पलवल द्वारा संत दर्शन पब्लिक स्कूल के अंदर किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम

ब्रह्मकुमारी पलवल द्वारा संत दर्शन पब्लिक स्कूल के अंदर किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम

पलवल
पलवल संत दर्शन पब्लिक स्कूल के अंदर नशा मुक्ति का कार्यक्रम ब्रह्मकुमारी के द्वारा किया गया, जिसमें मंच पर उपस्थित स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रानी बहन, बी. के. राजेंद्र भाई, प्रोफेसर महेश शर्मा, बी.के. अज्जू बहन, बीके श्यामवीर भाई, विष्णु भाई, बी.के. राजेंद्र चौहान व स्कूल का स्टाफ लगभग 500 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रोफेसर महेश शर्मा ने कहा की ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा पूरे विश्व में भारत सरकार के साथ मिलकर नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाए जा रहे हैं, लक्ष्य रखा गया है। 10 करोड़ लोगों को हम नशा मुक्ति बनाएंगे। उनसे प्रतिज्ञा करेंगे, ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई ने कहा बच्चे ही आने वाले भविष्य की तकदीर है। भारत सोने की चिड़िया थी तो यहां कोई भी कल क्लेश या विकारी बातें नहीं होती थी। किसी प्रकार का व्यसन नहीं था। ऐसे भारत के पुनर्निर्माण के लिए भारत का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए स्टूडेंट लाइफ ही बेस्ट लाइफ होती है। स्टूडेंट प्रतिज्ञा करें कि हम किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और ना ही नशीले पदार्थ अपने हाथों से किसी को लाकर के देंगे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रानी बहन ने सभी से प्रतिज्ञा कराई कि एक ऐसा समाज बनाएंगे जिसमें कोई भी व्यक्ति नशा की आदत वाला व्यक्ति नहीं होगा। यह भारत स्वर्णिम भारत होगा। स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय बहुत बड़े लेवल पर सेवाएं करता है। मां महिमा राष्ट्रपति महादेवा ब्रह्म कुमारी संस्थान को मानती है। जब से वह जुड़ी हैं, तनाव रहित व्यक्ति जीवन उनका बन गया है। ऐसा मैंने उनके अनुभव में सुना है। मैं भी यही प्रयास करता हूं कि इस संस्थान की शिक्षाओं को विद्यालय में समय प्रति समय बच्चों को मिले, इसके लिए मैं संस्था का आभारी हूं।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana