हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बने दीपक कुमार बजरंगी

हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष बने दीपक कुमार बजरंगी

पलवल
हरियाणा वाल्मीकि महासभा का जिला अध्यक्ष पलवल माड़िया मोहल्ला निवासी दीपक कुमार उर्फ बजरंगी को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद दीपक बजरंगी ने कहा कि महासभा के पदाधिकारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिले में संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। दीपक बजरंगी ने विशेष तौर पर शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के बच्चों को पढ़ाई की ओर प्रेरित करने के लिए गांव-गांव और गली-गली जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सफलता का सबसे बड़ा साधन है। दीपक बजरंगी को जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगो ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana