दीपक मंगला बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाई देने उमडा जन सैलाब

दीपक मंगला बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, बधाई देने उमडा जन सैलाब

पलवल
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति लेकर अपने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें पलवल से पूर्व विधायक दीपक मंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जैसे ही यह सूचना पलवल के क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंची अपने लोकप्रिय नेता को बधाई देने के लिए देर रात से ही लोगों का आने का सिलसिला चल पड़ा जिसमें भाजपा के पुराने कार्यकर्ता सभी समाजों के लोग जिसमें बैंसलात से बडोली की सरदारी, नंदा वाला बवाना, टिकरी गुर्जर की सरदारी ताराका, चिरवाडी गांव की सरदारी अग्रवाल समाज सैनी समाज भूडेरपाल से लोग मिठाई, बुक्के, फूल माला लेकर अपने लोकप्रिय नेता को बधाई देने पहुंचे। लोगों में चर्चा चल पड़ी कि दीपक मंगला जैसे संगठानिक क्षमता के जमीनी कार्यकर्ता नेता को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर पलवल का मान बढ़ाया गया है और प्रादेशिक नेतृत्व की सोच को दर्शाता है कि मेहनती कार्यकर्ता की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और भाजपा का संगठन हरियाणा में बड़े मिशन को लेकर चल रहा है। ग़ौरतलब है कि दीपक मंगला भाजपा संगठन में मंडल से लेकर प्रदेश की विभिन्न जिम्मेदारियां को बाखूबी निभा चुके हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनरल बॉडी में महामंत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वाह किया है। चुनाव प्रबंधन के मामले में उनका लोहा माना जाता है और पार्टी की तरफ से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक और असम में चुनावी ड्यूटी निभाई हैं। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे लोगों ने दीपक मंगला और भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाकर यह सिद्ध कर दिया कि दीपक मंगला की लोकप्रियता आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है ऐस अवसर पर एनआईटी फरीदाबाद से विधायक सतीश फागना के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई कविंद्र फागना, जिला पार्षद कुलबीर देशवाल, होशियार चेयरमैन, मनोज चेयरमैन, महेश गोयल पार्षद फरीदाबाद लीगल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अविनाश शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान और पूर्व पार्षद, देवेंद्र गुप्ता, पलवल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान अग्रवाल सभा फरीदाबाद से प्रमोद अग्रवाल अनेक गांवों के सरपंच अपनी सरदारी के साथ पार्टी के विभिन्न मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana