डॉ. अर्चना गुप्ता के पलवल दौरे के बाद दीपक मंगला को बनाया गया प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख

डॉ. अर्चना गुप्ता के पलवल दौरे के बाद दीपक मंगला को बनाया गया प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख

पलवल
हरियाणा की राजनीति में पलवल से एक बड़ी संगठनात्मक खबर सामने आई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के पलवल दौरे के दौरान हुए भव्य स्वागत के बाद संगठन ने बड़ा फैसला लेते हुए दीपक मंगला को प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त कर दिया है। बीते दिन पलवल पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इसी दौरे के बाद संगठन ने प्रशिक्षण अभियान को मजबूत करने के लिए यह अहम नियुक्ति की घोषणा की। दीपक मंगला को अब पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन, कार्यकर्ताओं का कौशल विकास, संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय और नए नेतृत्व को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के नेताओं का मानना है कि दीपक मंगला के अनुभव और सक्रियता से प्रशिक्षण अभियान को नई दिशा मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की पकड़ मजबूत होगी और संगठन को और ताकत मिलेगी। नियुक्ति की खबर सामने आते ही पलवल सहित प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने दीपक मंगला को बधाई दी। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana