भाजपा हरियाणा में अपना जनाधार खो चुकी है - दीपेंद्र हुड्डा

भाजपा हरियाणा में अपना जनाधार खो चुकी है  - दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा घोड़ी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए, उनके साथ खड़े हैं कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह दलाल।

पलवल को गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा -करण सिंह दलाल

पलवल
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में अपना जनाधार खो चुकी है। लोग भाजपा की नीति और नियत को समझ चुके हैं। अब जनता भाजपा को हरियाणा में से भगाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है। प्रदेश में दो लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। हरियाणा में इस बार कांग्रेस सरकार बनते ही दो लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध खत्म कर अपरा​धियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार बनते ही हरियाणा में अधूरे पडे़ विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को गांव घोड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल के समर्थन में जनसभा को संबो​धित कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का हर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस सरकार बनते ही उन नेताओं से हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार मे लिप्त नेताओं और अ​धिकारियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल में सरकार बनते ही मेट्रो लाई जाएगी। फैमिली और प्रापर्टी आईडी को बंद किया जाएगा। कौशल रोजगार बंद किया जाएगा। युवाओं को स्थायी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बुजुर्गों को पेंशन 6 हजार रुपये प्रति माह दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भाजपा को हरियाणा से भगाने की अपील की। कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा के गुंडो का इलाज किया जाएगा। गांवों को शहरों की तर्ज पर विकास होगा। गरीबों को पहले की तरह 100-100 गज के प्लाट देकर उन पर मकान बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पलवल को गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana