हरियाणा रोड़वेज परिचालक के साथ मारपीट मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

हरियाणा रोड़वेज परिचालक के साथ मारपीट मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

पलवल
हरियाणा रोड़वेज के पलवल बस डिपो में तैनात परिचालक के साथ दिल्ली में टिकट को लेकर दर्जनभर से अधिक लोगों द्वारा मारपीट व बस में तोड़फोड़ करने का मामला सामने है। मारपीट के दौरान परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं मारपीट का बीच - बचाव करने आई सवारियों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद पलवल बस डिपो के रोड़वेज कर्मचारियों में भारी रोष है और उन्होंने दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी की मांग भी की है। पलवल बस डिपो में तैनात परिचालक राजेश की मानें तो उनकी बस का रूट पलवल से चंडीगढ़ का है। 29 मार्च को वह चंडीगढ़ से सवारियों को लेकर पलवल आ रहे थे। जब हरियाणा रोडवेज की बस पानीपत पहुँची तो वहां से चार सवारी दिल्ली के लिए बैठ गई। जिन्हें टिकट लेने के लिए कहा तो वह इसी बात पर उससे कहासुनी करने लगे और बाद में उन्होंने टिकट भी ले ली। जैसे बस शाम करीब साढ़े 6 बजे दिल्ली कैनाल बाईपास पर पहुँची। तो उक्त लोगों ने वहां पर पहले से 20 से 25 लोग बुला लिए। जिन्होंने बस को रुकवाकर उनके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की और बस में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं जब बस में बैठी सवारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गईं। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। परिचालक राजेश के साथ हुई इस घटना के बाद हरियाणा रोड़वेज के कर्मचारियों में भारी रोष है और वह उक्त दोषियों के खिलाफ दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana