पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर पलवल जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री मोदी के नाम सौंपा मांग पत्र

पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर पलवल जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री मोदी के नाम सौंपा मांग पत्र
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला पलवल ईकाई ने उपायुक्त डा० हरीश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए
💡
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पलवल जिला इकाई ने किया मांग पत्र सौंपने का शानदार अभियान

पलवल
हरियाणा के सब से बड़े श्रमजीवी पत्रकारों के संघ ने आज पत्रकारों के हक में सब से बड़े प्रदेशस्तरीय मांग पत्र सौंपने के अभियान का शानदार आगाज़ कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के अध्यक्ष भूषण ओलिहान ने बताया कि यह अभियान श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल के नेतृत्व में पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है
ओलिहान ने बताया कि इसी कड़ी में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई ने आज पलवल के जिला उपायुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ को उन के कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम मांग पत्र सौंपा है।
पलवल इकाई का यह मांग पत्र सौंपने का अभियान श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पलवल इकाई अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार भूषण ओलिहान के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पलवल जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों प्रवीण आहूजा, राजकुमार भाटिया, अशोक सरदाना, कृष्ण कुमार छाबड़ा, महेश बडगूजर, राकेश गर्ग, सुखदेव तेवतिया, सौरभ वर्मा, सतबीर, मजलिस, अलका व अन्य पत्रकारों को साथ लेकर पूर्ण किया गया।
ओलिहान ने कहा कि पत्रकारों की लंबित मांगों में होती देरी के मद्देनजर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल के नेतृत्व में हरियाणा के इतिहास का सब से बड़ा मांगपत्र सौंपने का अभियान चलाया है जिस अभियान का आगाज़ आज पलवल में जिला उपायुक्त को मांगपत्र सौंप कर किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana