लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुनी शिकायतें

लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुनी शिकायतें
परिवाद समिति की बैठक में फरियादी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए
💡
लोक संपर्क एवं परिवाद समिति में उपायुक्त ने 13 परिवादों में से 10 का करवाया निपटारा

पलवल
लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को सरस्वती महिला महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता लोक संपर्क परिवाद समिति के वाइस चेयरमैन एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। बैठक में रखे गए 13 परिवादों में से 10 का निपटारा करवा दिया गया।
बैठक में महिला प्रार्थी सविता की शिकायत थी कि 13 वर्ष पहले उन्होंने ऑपरेशन करवाया लेकिन यह ऑपरेशन फेल हो गया और वह कुछ महीने से गर्भवती है। महिला ने आर्थिक हालत कमजोर होने का बताते हुए पेट में पल रहे बच्चे के लिए आर्थिक सुविधा की गुहार लगाई। इस पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जाने वाली सहायता राशि के लिए इस प्रार्थी का स्पेशल केस बनाकर विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाए, ताकि महिला को आर्थिक लाभ मिल सके। इसी प्रकार एक महिला ने अपने पति के गुम होने की शिकायत दी, जिस पर उपायुक्त ने एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बृजपाल निवासी गौडोता की पानी सप्लाई दिलाने बारे शिकायत का संबंधित विभाग द्वारा समाधान करवा दिया गया और प्रार्थी भी इससे संतुष्ट है। इसी प्रकार सेक्टर-22 गुरुग्राम के रहने वाले मुकुल वत्स की नगर योजनाकार पलवल से, गांव आली ब्राह्मण के सचिव महर्षि दुर्वासा मुरली मनोहर मंदिर न्यास की जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से, शेखपुरा पलवल के रहने वाली प्रवे की पुलिस अधीक्षक पलवल से, मंडकोला गांव निवासी महेश कुमार की जिला शिक्षा अधिकारी से गांव अलावलपुर निवासी नरदीप की कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल से, नगला भीकू गांव की रहने वाली रानी की जिला समाज कल्याण अधिकारी से, दीघोट निवासी प्रताप की कार्यकारी अभियंता पंचायती राज पलवल से, काशीपुर गांव निवासी सुरेश शर्मा की सीएमओ से, फरीदाबाद सेक्टर-21 ए निवासी प्रमोद कुमार की जिला नगर योजनाकार पलवल से, सहदेव नगला के रहने वाले सुशांत की पुलिस अधीक्षक पलवल से, गांव सौंदहद के रहने वाले लेखराम की पुलिस अधीक्षक पलवल से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान बैठक में अन्य शिकायतें भी रखी गईं, जिनका उपायुक्त ने जांच कर उचित समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला और उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। आमजन इन शिविरों में आकर भी अपनी समस्या का निवारण करवा सकता है। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द समाधान करवाया जाता है। बैठक में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बलीना, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, सिविल सर्जन डा. सत्येंद्र वशिष्ठ, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana