उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने एसडी कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने एसडी कॉलेज में  विशाल रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म स्नातकोत्तर कॉलेज में शुक्रवार को युवा रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के सहयोग से कॉलेज के सह संस्थापक स्व. परमानंद कालड़ा की पुण्य स्मृति के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदान शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदाताओं को महान दाताओं के रूप में जाना जाता है, क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदाता किसी की जिंदगी बचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर रक्त मिल जाए तो उसकी जिंदगी बच सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने से बहुत से बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें मानवता की इस सेवा को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। देश के वैज्ञानिकों ने कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन वे आज तक भी रक्त नहीं बना सके। रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस अवसर पर प्रधान प्रबंधन समिति महेंद्र कालड़ा, कॉलेज प्राचार्य डा. नरेश कुमार, युवा रेडक्रॉस प्रभारी डा. रुचि शर्मा, जिला रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सौरोत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana