उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया यमुना पुल व साथ लगते गांवों का निरीक्षण

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया यमुना पुल व साथ लगते गांवों का निरीक्षण
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ यमुना नदी का निरीक्षण करते हुए।
💡
यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारियों को दिए व्यापक स्तर पर प्रबंध करने के निर्देश

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार ने सोमवार को यमुना के बढ़ते जलस्तर के मध्यनजर नदी के साथ लगते गांवों का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना किनारे बसे गांवों में बनाए गए तटबंधों को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना के चलते सभी जरूरी प्रबंध किया जाए। किसी भी सूरत में यमुना का पानी गांवों में न घुस पाए। वहीं सरपंचों को गांवों में लगातार मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मोहना स्थित यमुना पुल और यमुना नदी के किनारे बसे जिला के गांव बागपुर, दोस्तपुर, राजूपुर खादर, थंथरी व गुरवाड़ी आदि गांवों दौरा किया। उन्होंने इन गांवों में बनाए गए तटबंधों का निरीक्षण करते हुए कहा कि इन तटबंधों को मिट्टी डालकर पूरी तरह से मजबूत बनाया जाए। वहीं इन तटबंधों किए गए अवैध कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटवाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने गांवों के सरपंचों सहित मौजिज लोगों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांवों में लगातार मुनादी करवाने के लिए भी कहा, ताकि ग्रामीण सतर्क रहे। उन्होंने सरपंचों से कहा कि गांवों में जिनके घर निचले स्तर पर है उन लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाया जाए। वहीं इन गांवों में ग्रामीण अपनी खाद्य सामग्री सहित जरूरी चीजें भी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने ग्रामीणों से अपने पशुओं को यमुना किनारे न बांधने की अपील भी की। उपायुक्त ने सरपंचों व मौजिज लोगों से कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर वह तुरंत प्रभाव से बीडीपीओ को जानकारी दें। इसके अलावा पलवल व होडल में बनाए गए फ्लड कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पलवल 01275-298160 और होडल हेल्पलाइन नंबर 01275-235836 पर भी सूचना दें सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जहां जरूरत है वहां कट्टों में मिट्टी डालकर बांध भी बनाने के निर्देश दिए। वहीं अन्य सभी प्रबंध भी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीपीओ नरेश कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने दौरे के दौरान गांव चांट में अलीगढ़ रोड पर स्थित चांदहट चौक पर चांदहट की ओर जाने वाली तथा गांव मीसा की ओर जाने वाली सड़क पर उचित जगह पर ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए, ताकि वहां दुर्घटना की संभावना कम से कम हो। इसके अलावा अन्य सड़को का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने गांव थंथरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में मिड-डे मील के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त विद्यार्थियों से भी रूबरू हुए। उन्होंने कक्षा तीसरी व पांचवी में जाकर विद्यार्थियों से टेबल सुनी। पांचवीं की छात्रा प्रिया द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर राशि देकर पुरस्कृत भी किया।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल शहर में अलीगढ़ रोड पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों की ब्लॉकेज खोलने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करने का भी आह्वान किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana