समाधान शिविर में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुनी जनसमस्याएं

समाधान शिविर में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुनी जनसमस्याएं

पलवल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और गुरुवार को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी किया जा रहा है। जहां एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याओं का निदान करते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला सचिवालय पलवल के सभागार में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार और जिला प्रशासन का ध्येय है। गुरुवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान-पत्र (फैमिली आईडी), बिजली समस्या, जलभराव, अवैध कब्जे, पेंशन, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त ने इन सभी शिकायतों के समाधान जल्द से जल्द करवाने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान शिविर में एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी नरेंद्र खटाना, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह सहित एमिनेंट पर्सन, विभागीय अधिकारी और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana