उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल के नागरिक अस्पताल का किया दौरा

उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल के नागरिक अस्पताल का किया दौरा

पलवल
हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल के नागरिक अस्पताल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में दवाइयां के सेंटर, अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी, ऑपरेशन थिएटर, जच्चा बच्चा केंद्र सहित पूरे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी सेंटर पर जाकर मरीजों के आगमन को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर से जानकारी भी प्राप्त की। सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र वशिष्ठ ने जिला उपायुक्त के सरकारी अस्पताल में आगमन पर उनका स्वागत करते हुए बताया कि हरियाणा में डॉक्टरों की दो दिनों की हड़ताल के चलते पलवल के सरकारी अस्पताल सहित पूरे पलवल जिले के सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने जिला उपायुक्त को अवगत करवाया कि डॉक्टरों की हड़ताल का पलवल के सरकारी अस्पताल सहित पूरे जिले में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों में किसी भी प्रकार का कोई असर दिखाई नहीं दिया है । उन्होंने बताया कि पलवल के सरकारी अस्पताल में नल्हड कॉलेज से 20 डॉक्टरों की सीनियर व जूनियर सदस्यों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पलवल के सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन की भांति ओपीडी में मरीजों को देखा जा रहा है तथा मरीज के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। जिला उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने पलवल के सरकारी अस्पताल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पलवल जिले में जिला प्रशासन के द्वारा इस हड़ताल के चलते डॉक्टरों के सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नल्हड मेडिकल कॉलेज से 20 डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है, जो कि सूचारू रूप से मरीजों की जांच कर रहे हैं। जिला उपयुक्त ने बताया कि पलवल के सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन से भी अधिक 1220 मरीजों की ओपीडी में जांच की गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हड़ताल को लेकर पूरी तरह से सजग है और सभी तरह के इंतजाम जिला प्रशासन के द्वारा किए गए हैं, ताकि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पलवल के सरकारी अस्पताल में ओपीडी सहित पोस्टमार्टम, ऑपरेशन, जच्चा बच्चा मरीज के ऑपरेशन तथा उनकी देखभाल सहित दवाइयों का भी सही तरीके से वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि आज या कल हड़ताल समाप्त हो जाएगी और अगर यह हड़ताल लंबी चलती है तो उसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana