28 नवंबर तक शुगर मिल पलवल को चालू कर दिया जाएगा - उपायुक्त हरिशचंद्र वशिष्ठ

28 नवंबर तक शुगर मिल पलवल को चालू कर दिया जाएगा - उपायुक्त हरिशचंद्र वशिष्ठ

पलवल
शुगर मिल पलवल को चलवाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आज पुनः उपायुक्त पलवल हरीशचंद्र वशिष्ठ से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मिल न चलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। किसान नेताओं में कहा कि आपने 20 नवंबर तक शुगर मिल को चलाने का आश्वासन दिया था परंतु पता नहीं आपके आश्वासन के बावजूद किन कारणों से मिल नहीं चल पाई जबकि आपके आश्वासन पर काफी किसानों ने अपने गन्ना की कटाई कर दो और उनका गत्रा खेतों में पड़ा है। मिलन चलने से किसान बहुत मायूस हैं। उपायुक्त ने किसानों की मौजूदगी में आज सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा से फोन पर बात की जिस पर उन्होंने 28 नवंबर तक मिल को चलाने का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने कहा अबकी बार भी आश्वासन के अनुसार मिल नहीं चली तो किसान पुनः शुगर मिल पर अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्म चन्द घुघेरा, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद, रमेश सौरोत्, राजकुमार ओलिहल व बाबू डायरेक्टर, लाला डायरेक्टर, गिराज शर्मा, राजवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana